Makar Sankranti 2022 मकर संक्रांति, उत्तरायण, खिचड़ी

गुजरात में मकर संक्रांति का त्यौहार कैसे मनाया जाता है​ | Makar Sankranti 2023 , Significance, Story, गुजराती व्यंजन

Makar Sankranti 2023

हमारे भारतवर्ष में जो कि त्योहारों का देश कहा जाता है यहां के प्रत्येक राज्य के लिए कोई ना कोई त्यौहार  विशेष होता है।

जैसे उत्तर प्रदेश की होली, पंजाब की लोहड़ी, और गुजरात की (Makar Sankranti 2023)मकर संक्रांति।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि गुजरात की इस त्यौहार में ऐसा क्या विशेष है।

जो ना कि सिर्फ भारतवर्ष में ही प्रसिद्ध है बल्कि विदेशों में भी इस पर चर्चा होती है।

गुजरात का पतंग महोत्सव Makar Sankranti 2023

वैसे तुम तो पतंग महोत्सव हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है परंतु यहां पर आपको एक दो महीने पहले आसमान में रंग बिरंगी पतंग उड़ती हुई दिखाई देने लग जाती है।

जिससे पता चल जाता है की उत्तरायण या मकर संक्रांति का आगमन होने वाला है।

पतंग महोत्सव के गुजरात के होने वाले भव्य त्योहारों में से एक है।

यह त्यौहार आते ही यहां के बाजार पतंगों और डोरियों से सज जाते हैं।

यहां के हर गली चौराहे पर आपको रंग बिरंगी पतंगों के इंस्टॉल देखने को मिलेंगे जिन्हें देखकर उत्तरायण के आने का संकेत पहले ही मिल जाता है।

गुजरात का पतंग महोत्सव भारतवर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

गुजरात के पतंग महोत्सव का आयोजन उत्तरायण के समय किया जाता है।

वैसे तो मकर संक्रांति पर पूरे गुजरात में पतंग उड़ाने का आनंद लिया जाता है परंतु पतंग महोत्सव का आयोजन गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में साबरमती रिवर फ्रंट नामक स्थान पर आयोजित किया जाता है।

मकर संक्रांति पर बनाए जाने वाले गुजराती व्यंजन

गुजराती व्यंजन चिक्की

उत्तरायण पर बनाए जाने वाले व्यंजनों चिक्की का एक अपना स्थान है या कई तरीके से बनाई जाती है यह स्वाद में मीठी होती है

गुजराती व्यंजन तिल चिक्की

तिल चिक्की को गुड और  तिल को मिलाकर बनाया जाता है इसे यहां की स्थानीय भाषा में मावा चिक्की भी कहा जाता है।

मूंगफली की चिक्की(सिंग चिक्की)

मूंगफली की चिक्की बनाने के लिए गुड़ और मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है यह भी स्वाद में मीठी और कड़क होती है 

गुजराती व्यंजन ऊंधेउ

ऊंधेउ एक खास प्रकार का व्यंजन है जो कि बहुत ही स्वादिष्ट होता है और गुजराती लोगों का या मनपसंद व्यंजन भी है यह इसी अवसर पर ही बनाया जाता है

यह व्यंजन गुजरात के लोगों को इतना पसंद है कि इसे खाए बिना बा रहे ही नहीं सकते।

गुजरात में ऊंधेउ कैसे बनाई जाती हैं

ऊंधेउ मौसमी फलों और मौसमी सब्जियों के समूह का एक मिश्रित व्यंजन है

यह एक प्रकार का मौसमी व्यंजन है जो कि सिर्फ सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है।

इसे बनाने के लिए मौसम के अनुसार जो भी फल और सब्जियां उपलब्ध होती हैं उन सबको एक साथ मिक्स करके बनाया जाता है।

जैसे कि आलू गोभी मटर प्याज मिर्च सेब केला चीकू आदि।

यह खाने में इसका स्वाद वैसे तो मीठा होता है परंतु कई सब्जियों और फलों के मिश्रण के कारण इसमें विभिन्न प्रकार के स्वाद का अनुभव किया जा सकता है

यदि आप ऊंधेउ बनाने की संपूर्ण रेसिपी जानना चाहते हैं तुम हमें कमेंट जरूर करें।

गुजराती व्यंजन मुरमुरे के लड्डू

मुरमुरे का तो मतलब आप समझ ही गए होंगे जी हां आपने सही समझा (चावल के लड्डू) 

उत्तरायण पर चावल के लड्डू कुत्तों को खिलाए जाते हैं गुजर में ऐसी मान्यता है कि मुरमुरे के लड्डू कुत्तों को खिलाने से तथा उसका दान करने से दरिद्रता का नाश होता है।

बूढ़े बच्चे और महिलाओं का त्यौहार

मकर संक्रांति के अवसर पर गुजरात के लोग चाहे वह जिस उम्र के भी हो जैसे कि बच्चे बूढ़े जवान और महिलाएं सब लोग मिलकर अपने घर की छतों पर या मैदानों में सामूहिक तौर पर सब लोग मिलकर पतंग उड़ाने का आनंद लेते है

यदि बच्चों की बात की जाए तो बच्चों का हर्ष उल्लास अलग ही दिखाई देता है बच्चे एक तरह का वाद्य यंत्र बजाते हैं

गुजराती में इस यंत्र को पीपुड़ी और अवधी भाषा में पिपहरी कहा जाता है।

मकर संक्रांति के अवसर पर यहां गन्ने को चूसने की परंपरा है अतः इस दिन प्रति व्यक्ति चाहे वह थोड़ा सा ही गन्ना जरूर चूसता है।

इसे भी पढ़े

FAQ

मकर संक्रांति या उत्तरायण क्या है ?

मकर संक्रांति या उत्तरायण एक भारतीय पर्व है जोकि हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है।

मकर संक्रांति को किन-किन नामों से जाना जाता है?

मकर संक्रांति को उत्तरायण, खिचड़ी, पोंगल आदि नामों से जाना जाता है।

क्या उत्तरायण में हर जगह पतंग उत्सव मनाया जाता है?

नहीं उत्तरायण सिर्फ गुजरात में ही पतंग महोत्सव मनाया जाता है परंतु अलग अलग राज्य जैसे मेले आदि का भी आयोजन किया जाता है।

उत्तरायण का त्यौहार किस देवता से संबंधित है?

उत्तरायण (मकर संक्रांति) का त्यौहार सूर्य भगवान से संबंधित है।

TelegramInstagramTwitter

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
%d bloggers like this: